पिछले कई सौ वर्षों में कोरोना के खिलाफ जंग में अहम भूमिका निभा रहे मास्क ने कितने पड़ाव तय किए हैं आज जो मास्क आपके लिए जीवन रक्षक और वायरस के खिलाफ सुरक्षा कवच है. उस मास्क की यात्रा के बारे में क्या किसी ने कभी सोचा है. कहां से शुरू हुआ, कैसे बना, कहां पहुंचा, कहां - कहां इस्तेमाल हुआ?
- 1340
- 1340 में बीक मास्क कहलाया, जब प्लेग की शुरुआत हुई थी.उस वक्त बदबू से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल किया जाता था. जानकारी के अनुसार चोंचदार मास्क में फूलों की पत्तियों से खुशबू होती थी.
- 1600
- सन 1600 में रूमाल का इस्तेमाल मास्क के तौर पर हुआ. नाक और मुंह ढकने के लिए इस्तेमाल होने लगा.
- 1897
- 1897 में सर्जिकल मास्क अस्तित्व में आया.जब बैक्टीरिया की समझ के बाद रुमाल का बेहतर उपयोग किया गया।
- 1910
- इस वर्ष N95 मास्क का पहला प्रारूप आया. और जब चीन के मंचूरिया में प्लेग महामारी फैली तो महीन तार की जाली, सूती कपड़े से मास्क बनाया गया.
- 1918
- इस वर्ष स्पेनिश फ्लू आया तो उस बुरे वक्त में महामारी में मास्क लगाना प्रतीक बना और फिर मास्क का इस्तेमाल होने लगा.
- 1930 से 1940
- इस वर्ष के दरम्यान जहरीली गैस से मुकाबले के लिए उपयोग एयर फिल्टर गैस मास्क आया. जिसे विश्व युद्ध में जहरीली गैस से बचने के लिए इस्तेमाल किया गया.
- 1961
- इस वर्ष 3M द्वारा सर्जिकल मास्क बनाने में आए.इस वर्ष दुनिया में पहली बार बबल वाला मास्क बना जो मास्क के इतिहास में बड़ा बदलाव भी माना जाता हैं .
- 1970
- पहली बार साल 1970 में UN-95 मास्क तैयार हुए. और इसी वर्ष पहली बार मापदंड और नियम तय हुए.
- 1972
- 2 वर्षों बाद ही यानी 1972 में सिंगल यूज N95 मास्क बनाए गए. 3M ने पहला सिंगल यूज N95 मास्क बनाया था.
- 1990
- इस साल टीबी से बचाव में मास्क की अहम भूमिका देखी गई.इलाज के दौरान N95 मास्क का इस्तेमाल किया जाने लगा .
- 2003
- इस साल सार्स के कारण मास्क पहनना अनिवार्य भी हो गया था। देखा जाये तो 2003 में चीन में सार्स महामारी में मास्क पहनना आम हो गया था .
- 2005
- इस साल से प्रदूषण से बचने में N95 मास्क का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होने लगा।
- 2010
- इस साल से मास्क में डिज़ाइन को भी जोड़ा गया। डिजाइनर मास्क को 2010 में मशहूर फैशन डिजाइनर अलेक्जेंडर मैक्वीन ने अपने फैशन शो मे ,मास्क को फैशन गैजेट के तौर पर कुछ इस तरह से प्रस्तुत किया था.
- 2020
- कभी सोचा नहीं था की मास्क हमारे जीवन का एक अहम और महत्वपुर्ण हिस्सा बनके उभरेंगा करके। इस साल कोरोना महामारी से अपने आप को सुरक्षित रखने सभी ने मास्क को अपने जीवन शैली का हिस्सा बना लिया हैं। इस कोरोना महामारी में वायरस से बचने में N95 मास्क सबसे कारगर साबित हो रहा हैं। आज की इस पोस्ट को यही विराम देता हूँ और कल इसी पोस्ट को आगे बढ़ाते हुए वर्ष 2020 में लोगों ने अपनी कला और टेक्नोलॉजी को मिला के कैसे नए और अनोखे मास्क बनाये है ,उनसे अवगत कराऊंगा।
Bahut khoob
जवाब देंहटाएंBahut bahut abhar ENZY bhai
हटाएंthoda bahut apke type ki hindi try kri h bhaijann
जवाब देंहटाएं