रविवार, 28 जून 2020

Best College Of India 2020(12 वी कक्षा के छात्र के कुछ ड्रीम कॉलेज ,जिन्हें पाने बच्चे जी जान से करते हैं मेहनत .......)



  • 12वीं पास करने के बाद जब स्टूडेंट आगे कुछ करने का विचार करता है किसी भी छेत्र में तो उसके दिमाग में यही होता हैं की उसका दाखला उसके छेत्र के अच्छे कॉलेज में हो ताकि उसे ग्रेजुएशन के बाद अच्छी नौकरी मिल सके।   भारत में ऐसे बहुत सारे कालेज है जिनमे जाना स्टूडेंट्स के लिए एक सपने की तरह होता है। वो कालेज जिनमे जाने से उनकी लाइफ सेट सी हो जाती है। इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रो के अलग - अलग ड्रीम कालेज होते है जैसे की-

 
Best College Of India


जेएनयू – Jawaharlal Nehru University (JNU)

 हर बच्चा चाहता हैं की उसका दाखला जेएनयू जैसे विश्वविद्यालय में हो यह एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है यह यूनिवर्सिटी दिल्ली के दक्षिण भाग मे स्थित है यह हमेशा अपने राजनीतिक विषयो के चलते चर्चा मे रहता हैं. यहां छात्रों के लिए रहने की सुविधाएं भी है|यहाँ पूरे भारत से अलग- अलग क्षेत्र से छात्र शिक्षा लेने आते हैं. यहा मेस का किराया और रहने का किराया बहुत कम है. बात करे अवार्ड की तो जेएनयू को वर्ष 2017 मे भारत के राष्ट्रपति द्वारा "बेस्ट यूनिवर्सिटी " का अवार्ड प्राप्त है |

                                                                                    नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) के अनुसार टॉप यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया मे जेएनयू को वर्ष 2020 मे सेकंड रैंकिग हासिल हुई है. 2019 के नोबेल पुरस्कार विजेता  अभिजीत बैनर्जी यहाँ के पूर्व छात्र रहे चुके है. भारत की वर्तमान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन भी यहाँ की छात्रा रही है.

कुछ आईआईटी संस्थान – Indian Institutes of Technology (IIT)

आईआईटी संस्थान यह एक टेक्निकल इंस्टिट्यूट हैं जिसने  भारत ही नहीं बल्कि पुरे दुनिया में नाम बनाया हैं ,गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई यही के छात्र रहे है ,भारत में इसे इंजीनियरिंग का सबसे बेहतर संस्थान माना जाता हैं।  यहा दाखला पाने वाले विद्यार्थी का भविष्य उज्जवल माना जाता हैं। और उज्जवल माना भी क्यों ना जाये इन संस्थानों के प्रवेश हेतु पहले JEE (Joint Entrance Examination)Main और बाद में  JEE Advance की परीक्षा में पास होना पड़ता हैं ,और आपको जान कर हैरानी होंगी की प्रति वर्ष 15 लाख बच्चे इस परीक्षा का फॉर्म भरते है और उनमे से 5 हजार बच्चे अपनी मेहनत और लगन के कारण  आईआईटी  जैसी संस्थान में दाखला लेने में सफल हों पाते हैं ।

                                                       अक्सर हर बच्चे का ड्रीम होता हैं की उसे IIT बॉम्बे में इंजीनिरिंग करने का सौभाग्य प्राप्त हो फिर चाहें वो सिविल इंजीनियरिंग करना चाहे या कंप्यूटर इंजीनिरिंग लेकिन स्टूडेंट्स के ड्रीम IIT  कालेज में सबसे पहला नाम आता है आईआईटी बॉम्बे में कंप्यूटर साइंस ब्रांच। यहाँ जाने के लिए आप पहले सौ में रैंक लानी होती है अगर आप कंप्यूटर ब्रांच चाहते होंगे तो ।


एम्स दिल्ली – All India Institutes of Medical Sciences (Aiims Delhi)

आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज को भारत में मेडिकल का सम्राट भी कहा जाता हैं और इसे मेडिकल का  सबसे बेस्ट कॉलेज माना जाता हैं। हर छात्र जो 12 कक्षा में मेडिकल में प्रवेश हेतु नीट की तैयारी करता हैं उसका यहीं ड्रीम होता हैं की उसे आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज , दिल्ली से डॉक्टर की पढ़ाई करने का सौभाग्य प्राप्त हो

                                                                          क्यूँकि , आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज , दिल्ली के  कैंपस में  डॉक्टरकी पढ़ाई करने बेहत कम फीस लगती हैं और यहां बच्चो को बिलकुल फाइव स्टार होटल जैसे रूम्स मिलते हैं रहने।  कभी आप घूमने जाना या आज कल इंटरनेट हैं तो वहीं से एक बार दर्शन कर लेना आप जान जाओंगे की यहां से अपनी डॉक्टरेट पूरी करने का सपना क्यों होता हैं बच्चो का। 
  
 कुछ एनआईटी कॉलेज  में ये  – National Institutes of Technology (NIT)

भारत में इंजीनियरिंग की छेत्र में  IIT  के बाद बच्चों का सपना होता हैं की उनका दाखला टॉप की एनआईटी में हो जाये वैसे टोटल एनआईटी तो 31 हैं लेकिन इनमें कुछ 20 एनआईटी पुराणी हैं और बची 11एनआईटी नई हैं इनमें  अक्सर देखा गया हैं की  एनआईटी त्रिची ,एनआईटी वारंगल ,एनआईटी जयपुर और एनआईटी सूरतकल  में दाखला पाना अक्सर बच्चों का ड्रीम रहा  हैं 
                                                                                      क्यूँकि , इन चार से पाँच कॉलेज में बच्चों को काफी बेहतर पैकेज  मिलता हैं बात करे दाखले की तो यहाँ दाखला    JEE MAIN  की रैंकिंग के आधार पर दिया जाता हैं  

आइआइएम अहमदाबाद – IIM Ahmedabad 


वैसे ग्रेजुएशन के बाद एमबीए करने के बहुत सारे कालेज है लेकिन सबसे अधिक चाहत हर किसी को आइआइएम अहमदाबाद की होती है। अगर कोई स्टूडेंट इकॉनमी की दुनिया में अपना नाम करना चाहता है तो वो यहाँ जाने की ख्वाहिश रखता है। ये हर एक एमबीए स्टूडेंट का ड्रीम कालेज होता है। यहाँ जाने के बाद आपको बहुत बड़े संस्थान में अच्छे पैकेज के साथ नौकरी मिलनी तय हो जाती है।

बिट्स पिलानी – Birla Institute of Technology and Science, Pilani (BITS) 


यह एक प्राइवेट संसथान है जहाँ जाने के लिए स्टूडेंट्स को खूब मेहनत करनी होती है और उतनी ही अधिक चाहत उनके मन में बढ़ रही होती है। ये कालेज अपना एग्जाम अलग से लेता है और हर  साल लाखों बच्चे इसका एग्जाम देते है। अपने बेहतर कैंपस, बेहतर प्लेसमेंट के लिए ये कालेज बहुत फेमस है।
                                                                                                          यहाँ से आप अगर इंजीनियरिंग की डिग्री ले लेते हैं तो आपको सफल कहा जा सकता है।लेकिन यहाँ से  पढ़ पाना  हर किसी के बस का नहीं हैं यहाँ की फीस बहुत ज्यादा होती हैं और यहाँ एडमिशन पाने पहले  इस संसथान की ऑनलाइन परीक्षा देना होता हैं और उसमें पास भी होना आवश्यक हैं और साथ ही साथ टॉप आना भी.
   
आईआईएमसी – Indian Institute of Mass Communication (IIMC)

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मॉस कम्युनिकेशन दिल्ली, ये कालेज उन छात्रो के लिए ड्रीम कालेज होता है जो पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाना चाहते है। उनका एडमिशन यहाँ हो गया तो समझो जीवन सफल सा हो गया। आईआईएमसी से डिग्री मिलने के बाद आपको कई सारे बड़े मीडिया संस्थान में नौकरी मिल जाती है।
                                                                               एक बात आपको ये समझनी होगी की ड्रीम कालेज में जाने से ज्यादा जरूरी है उस पढाई का पूरा ज्ञान लेना जो आप करने जा रहे हैं। इन संस्थानों में अगर आप नहीं भी जा पाए तो ये नहीं है की आपका कुछ नहीं हो सकता है। बल्कि इसका अर्थ है की अब दूसरे कालेज्स में जाकर आपको अपनी लाइफ बेहतर बनानी है।

          आईआईएससी -Indian Institute Of Science (IISC)

जिस विद्यार्थि को विज्ञान और शोध मे रुचि है उसके लिए यह विद्यालय  काफी मददगार है |यह अकेला भारतीय विद्यालय  है जिसे राउन्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (RUR) 2020 मे रूस द्वारा सर्वश्रेष्ठ भारतीय संस्थान के रूप मे स्थान दिया गया है|  नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) के अनुसार टॉप युनिवर्सिटी ऑफ इंडिया मे इस यूनिवर्सिटी को पहली रैंकिंग हासिल हुई हैं. वासुदेव कालकुंते आत्रे भारतीय वैज्ञानिक और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व प्रमुख हैं जो इस यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं.इस विद्यालय में दाखला ले पाना बेहद कठिन माना जाता हैं.

यह भी पड़े -

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें