भारत में ढेर सारे विश्विद्यालय है जो भारत ही नहीं ब्लकि दुनियाभर मे अपनी एक खास पहचान रखते है|इन विश्वविद्यालयों द्वारा देश को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को बड़े उद्योगपति, बड़े नेता, बड़े सुपरस्टार, बड़े अर्थशास्त्री और ढेर सारे नामी व्यक्ती मिले हैं.
भारत के वो विश्वविद्यालय जिनमे जाने का हर छात्र का मन होता है - Best Universities in India २०२०
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंस ,बैंग्लोर
- स्थापना - 1909
- निदेशक - अनुराग कुमार
- स्टाफ - 515
- डॉक्टरेट छात्र - 2,442
यह भारतीय राज्य कर्नाटक में बैंगलोर शहर में स्थित है। इस संस्थान की स्थापना 1909 में जमशेदजी टाटा और कृष्णा राजा वाडियार चतुर्थ के सक्रिय समर्थन से की गई थी और इस प्रकार इसे स्थानीय रूप से "टाटा इंस्टीट्यूट" के रूप में भी जाना जाता है। जिस विद्यार्थि को विज्ञान और शोध मे रुचि है उसके लिए यह यूनिवर्सिटी काफी मददगार है |यह अकेली भारतीय यूनिवर्सिटी है जिसे राउन्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (RUR) 2020 मे रूस द्वारा सर्वश्रेष्ठ भारतीय संस्थान के रूप मे स्थान दिया गया है| नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) के अनुसार टॉप युनिवर्सिटी ऑफ इंडिया मे इस यूनिवर्सिटी को पहली रैंकिंग हासिल हुई हैं. वासुदेव कालकुंते आत्रे भारतीय वैज्ञानिक और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व प्रमुख हैं जो इस यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं.
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) नई दिल्ली
- स्थापना- 1969
- कॅम्पस -1019 एकड
यह एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है यह यूनिवर्सिटी दिल्ली के दक्षिण भाग मे स्थित है यह हमेशा अपने राजनीतिक विषयो के चलते चर्चा मे रहता हैं. यहां छात्रों के लिए रहने की सुविधाएं भी है|यहाँ पूरे भारत से अलग- अलग क्षेत्र से छात्र शिक्षा लेने आते हैं. यहा मेस का किराया और रहने का किराया बहुत कम है. बात करे अवार्ड की तो जेएनयू को वर्ष 2017 मे भारत के राष्ट्रपति द्वारा "बेस्ट यूनिवर्सिटी " का अवार्ड प्राप्त है |नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) के अनुसार टॉप यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया मे जेएनयू को वर्ष 2020 मे सेकंड रैंकिग हासिल हुई है. 2019 के नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बैनर्जी यहाँ के पूर्व छात्र रहे चुके है. भारत की वर्तमान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन भी यहाँ की छात्रा रही है.
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
- स्थापना - 1916
- रैंकिंग - 3rd रैंक इन टॉप यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया (NIRF)
- विद्यार्थी संख्या - 35000 अनुमानित
- मुख्य परिसर - 1300 एकड
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय यह एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है| इसकी स्थापना महामना पंडित मदन मोहन मालवीय द्वारा बसंत पंचमी के पुनीत दिवस पर की गयी थी|यह यूनिवर्सिटी बहुत अच्छी यूनिवर्सिटी है| यहाँ पर आप इकनॉमिक, कॉमर्स, इंग्लिश, पॉलिटिकल सायन्स, मैथ्स, केमिस्ट्री और भी अन्य विषयो की क्लास ले सकते हैं|इस यूनिवर्सिटी मे छात्रों के लिए सभी तरह की सुविधाएँ मौजूद हैं| यहाँ से प्लेसमेंट लेने के लिए बड़ी बड़ी कंपनियाँ आती है|
अमृता विश्व विद्यापीठ, कोयम्बटूर
- स्थापन -2003
- कुलाधिपति - माता अमृतानंदमयी देवी
- शैक्षिक कर्मचारी - 1750
- छात्र -18,000
- रैंकिंग - 4th रैंक इन टॉप यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया
अमृता विश्व विद्यापीठम एक निजी डीम्ड-टू-बी-यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस हैं जो कोयंबटूर, तमिलनाडु, भारत में स्थित हैं|यहाँ इंजीनियरिंग, चिकित्सा, व्यापार, कला और विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, जनसंचार और सामाजिक कार्य में कुल २०७ स्नातक, स्नातकोत्तर, एकीकृत डिग्री, दोहरी डिग्री, डॉक्टरेट, और प्रमाणन कार्यक्रम दिया जाता है|
जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
- स्थापना - 1955
- कुलाधिपति - जगदीश धनकर
- विद्यार्थी - 11,604
- रैंकिंग - 5th रैंक इन टॉप यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया (by NIRF)
जादवपुर विश्वविद्यालय एक सार्वजनिक राज्य अनुसंधान विश्वविद्यालय जो पश्चिम बंगाल में उपस्थित है| यह विश्वविद्यालय अपने विज्ञान अनुसंधान की क्षमता से दुनियाभर मे प्रसिद्ध हैं|भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेता
डॉ. सी. वी. रमन इन्होंने अपना रिसर्च (रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी) जादवपुर यूनिवर्सिटी में उपस्थित इंडियन एसोसिएशन फॉर द कलटीवेशनऑफ साइंस (IACS) कॉलेज मे किया था. इस विश्विद्यालय में प्रवेश लेना बहुत ही कठिन है|
हैदराबाद विश्वविद्यालय ,हैदराबाद
- स्थापना - १९७४
- कुलाधिपति - नरसिम्हा रेड्डी
- विद्यार्थी - 11,604
- रैंकिंग - ६ th रैंक इन टॉप यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया (by NIRF)
हैदराबाद विश्वविद्यालय हैदराबाद, तेलंगाना,भारत में स्थित एक सार्वजनिक अनुसंधान विश्वविद्यालय है। यह विश्वविद्यालय बहुत ही सुंदर है| यहाँ पर छात्रों को सारी सुविधाएँ दी जाती हैं|इस विश्वविद्यालय को जनवरी 2015 में,भारत के सर्वश्रेष्ठ केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए आगंतुक पुरस्कार मिला, जो भारत के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था|विश्वविद्यालय को यूजीसी, सीएसआईआर, डीएसटी, डीबीटी, अन्य फंडिंग एजेंसियों से रिसर्च फंडिंग मिलती है। विश्वविद्यालय प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, और मानविकी में संकाय और छात्रों से उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान उत्पादन के लिए जाना जाता हैं|
READ MORE -
नोट :- दी गयी जानकारी कैसी लगी हमे कमेन्ट बॉक्स में जरूर बताये ,और आपके दोस्तों के साथ भी शेयर करे और फ्यूचर में और जानकारियाँ पाने हमारे साथ बने रहे।
Sahi hai bhai 👍👍
जवाब देंहटाएंGood work bro,keep it up
जवाब देंहटाएं